फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पं. दिलीप शास्त्री बने सनातन धर्म सभा के जिलाध्यक्ष

Tue, 30 Dec 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
भगवान परशुराम मंदिर में एकत्रित हुए लोग। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। ब्रह्मगढ़ स्थित भगवान परशुराम मंदिर में क्षेत्र के प्रमुख विद्वानों की बैठक मंगलवार को हुई। इसकी अध्यक्षता ज्योतिषाचार्य एवं वीर सावरकर मंच के संस्थापक पंडित श्रीनिवास शास्त्री ने की। इसमें पं. दिलीप शास्त्री को सनातन धर्म सभा का जिलाध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन

बैठक का उद्देश्य जिले में सनातन धर्म के प्रचार, प्रसार और सुरक्षा को सुदृढ़ करना था। पंडित श्रीनिवास शास्त्री ने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों और सामाजिक परिवर्तनों को देखते हुए समय-समय पर सनातन धर्म पर विभिन्न संकट आते रहे हैं। ऐसे में धर्म के संरक्षण और संवर्धन के लिए एक समर्पित संगठन की आवश्यकता महसूस की गई।
इसी उद्देश्य से जिले के विद्वत समाज, कर्मकांडी पंडितों, पुजारियों और सनातन धर्मावलंबियों के सहयोग से सनातन धर्म सभा का गठन किया गया। निर्णय लिया गया कि इस सभा का जिला अध्यक्ष पंडित दिलीप शास्त्री होंगे। पंडित श्रीनिवास शास्त्री ने बताया कि दिलीप शास्त्री अपने विवेक से नई कार्यकारिणी का गठन करेंगे और सनातन धर्म के हितों की रक्षा तथा धर्माचार्य गतिविधियों में मार्गदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

दिलीप शास्त्री ने कहा कि उन्हें जिस जिम्मेदारी की सौंपा गया है, वह उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने तन-मन-धन से सनातन धर्म की सेवा का संकल्प लिया और कहा कि धर्म के संरक्षण के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।
बैठक में पंडित सुरेश आचार्य, त्रिलोक चंद रामायणी, दिनेश कौशिक, किशनचंद वशिष्ठ, प्रकाश चंद्र भारद्वाज, नरेंद्र जोशी, सुधीर स्वामी, प्रवक्ता महेश शास्त्री, सुरेश शर्मा सहित अन्य प्रमुख धर्माचार्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें