कोसली। खंड नाहड़ विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय ग्रामीण सशक्तीकरण अभियान के तहत पंचों के लिए दो दिवसीय रिफ्रेशर एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पंचों को उनके कर्तव्य और अधिकार बताए गए।
प्रशिक्षण का उद्देश्य पंचों को न केवल उनके कर्तव्य और अधिकारों से परिचित कराना था, बल्कि उन्हें आज निर्णय और प्रभावशाली ग्रामीण नेता के रूप में तैयार करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों के उपस्थिति में हुआ।
विज्ञापन
मुख्य वक्ता लक्ष्मीबाई ने कहा कि ग्राम पंचायतें हमारे देश की सूक्ष्म सरकार हैं। अगर पांच सशक्त होंगे तभी गांव का चौतरफा विकास संभव हो सकेगा। कार्यक्रम के समापन पर पंचों को सहभागिता प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
पंचों से अपील की गई कि वह अपने-अपने गांव में विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने में सक्रिय भूमिका निभाएं। इस मौके पर गुजरवास नया गांव, शादीपुर झाड़ौदा, नाहड़, सहित खंड के गांवों के पंचों ने हिस्सा लिया।