दीवार चित्रण का कार्य करते अहीरवाल हेरिटेज के पदाधिकारी। स्रोत : संस्था
- फोटो : 1
रेवाड़ी। अहीरवाल हेरिटेज संस्था की तरफ से दिल्ली रोड स्थित रेजांगला युद्ध स्मारक के सामने स्थित ऐतिहासिक छतरी परिसर राव पूरन सिंह बाग में दीवार चित्रण का कार्य किया गया। चित्रकार अमन कुमार यादव के नेतृत्व में दीवार चित्रण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें दीवार पर मेहराबदार चित्रण कर परिसर की सुंदरता को और बढ़ाया गया।
इस अवसर पर अहीरवाल हेरिटेज संस्था द्वारा छतरी के इतिहास एवं महत्व से संबंधित सूचना पट्ट भी लगाया गया ताकि आने वाले आगंतुकों को जानकारी मिल सके। संस्था की अध्यक्ष प्रियंका यादव ने बताया कि यह छतरी समूह अहीरवाल हेरिटेज संस्था के प्रयासों से संरक्षित स्मारक घोषित हो चुका है। छतरी के जीर्णोद्धार और संरक्षण को लेकर हरियाणा पुरातत्व विभाग को पत्र भेजकर अनुरोध भी किया जा चुका है।
इस दीवार चित्रण में राकेश कुमार, आईजीयू एनएसएस स्वयंसेवक मयंक कुमार, अभिमन्यु, इंजीनियर सचिन, मुकेश सुल्तानिया, राहुल खोला, रविंदर, चंदर तथा शुभम गुप्ता आदि ने योगदान दिया।