फोटो: प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान करते हुए आयोजक।स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। राष्ट्रीय युवा दिवस पर मेरा युवा भारत की तरफ से राजकीय महिला आईटीआई में सोमवार को चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता हुई। इसकी शुरुआत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। छात्राओं ने चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया।
छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद के विचार, राष्ट्र सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी पर विचार व्यक्त किए। यतिन चारण ने कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस युवाओं को प्रेरणा, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश देता है। कार्यक्रम में यतिन चारण, विनय राव, पूजा देवी, मिनाक्षी, रजनी, कीर्ति और अर्चना कुमारी मौजूद रहीं।