फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: प्राइवेट संचालक को पार्किंग का ठेका देने का विरोध

Mon, 03 Mar 2025 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 25अंतरिक्ष टावर सोसायटी के निवासी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव को ज्ञापन सौंपते हुए। स्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। गढ़ी बोलनी रोड स्थित बीएमजी सिटी की अंतरिक्ष टावर सोसायटी के निवासियों ने विधायक लक्ष्मण सिंह यादव को ज्ञापन सौंपकर सोसायटी परिसर में प्राइवेट संचालक को पार्किंग का ठेका देने पर विरोध जताया।
विज्ञापन

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव को सौंपे गए मांगपत्र में सोसायटी के निवासियों ने बताया कि सोसायटी परिसर के अंदर किसी व्यक्ति को प्राइवेट पार्किंग का ठेका दे दिया है। इसके चलते सोसायटी में रहने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन सौंपने आए लोगों ने बताया कि बीएमजी सोसायटी में पार्किंग का ठेका लेने वाले व्यक्ति ने बड़े-बड़े बेरिकेड्स लगाकर अपनी मनमर्जी शुरु कर दी है। इतना ही नहीं इस प्रकार की पार्किंग में बहुत से अनेकों गलत कार्य भी होते हैं, जिसके चलते यहां रहने वाले लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। उन्होंने विधायक से निवेदन किया कि वे मध्यस्थता करते हुए उनकी इस समस्या का समाधान निकाले में सहयोग प्रदान करें। उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले से जिला उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन


संदीप सिंह, गुरदयाल सिंह, अरविंद कुमार, राजीव कुमार, दिनेश कमार, एसपी यादव, देशराज चौधरी, अनिल कमार, यादराम यादव, जसवंत मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें