फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ी

Thu, 27 Aug 2026 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ते यात्री। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। आगामी त्योहारों के दौरान बढ़ने वाले यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए चार जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। इनमें रेवाड़ी से जुड़ी मदार-रेवाड़ी-मदार स्पेशल रेलसेवा भी शामिल है।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इन स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे संचालित किए जाएंगे।
गाड़ी संख्या 04811/04812 बाड़मेर-हरिद्वार-बाड़मेर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल का संचालन बाड़मेर से 31 अगस्त से 30 नवंबर तक 27 फेरों के लिए तथा हरिद्वार से 1 सितंबर से 1 दिसंबर तक 27 फेरों के लिए बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09611/09612 अजमेर-योगनगरी ऋषिकेश-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल का संचालन अजमेर से 14 अक्तूबर से 25 नवंबर तक सात फेरे तथा योगनगरी ऋषिकेश से 15 अक्तूबर से 26 नवंबर तक सात फेरे बढ़ाए गए हैं।
रेवाड़ी के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण गाड़ी संख्या 09639/09640 मदार-रेवाड़ी-मदार प्रतिदिन स्पेशल का संचालन मदार से 25 सितंबर से 13 अक्तूबर तक 19 फेरे और रेवाड़ी से भी 25 सितंबर से 13 अक्तूबर तक 19 फेरे बढ़ाए गए हैं।
इसके बाद इसी गाड़ी संख्या 09639/09640 मदार-रोहतक-मदार प्रतिदिन स्पेशल का संचालन मदार से 14 अक्तूबर से 30 नवंबर तक 48 फेरे तथा रोहतक से 14 अक्तूबर से 30 नवंबर तक 48 फेरे किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें