फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: फाल्गुनी मेले को लेकर विशेष ट्रेन का संचालन शुरू

Tue, 04 Mar 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। खाटू श्याम जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। फाल्गुनी मेले के लिए रेलवे ने एक स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया है। यह ट्रेन दिल्ली की शकूरबस्ती से शुरू होगी और रींगस होते हुए जयपुर के ढेहर के बालाजी तक जाएगी।
यह ढेहर के बाला जी से शुरू होकर वापस शकूरबस्ती तक जाएगी। यह ट्रेन बहादुरगढ़, झज्जर, अस्थल बोहर, रेवाड़ी व नारनौल होकर गुजरेगी। ट्रेन 15 मार्च तक रोजाना चलेगी। शकूरबस्ती से दोपहर बाद 3 बजकर 50 मिनट पर चलेगी, जो बहादुरगढ़ में शाम को 4 बजकर 10 मिनट, अस्थल बोहर जंक्शन पर 4 बजकर 38 मिनट, झज्जर में 5 बजकर 10 मिनट पर पहुंचेगी। रेवाड़ी में 6 बजकर 20 मिनट, कुंड में 6 बजकर 44 मिनट, अटेली में शाम 6 बजकर 59 मिनट और नारनौल में शाम 7 बजकर 19 मिनट पर पहुंचेगी। वहीं यह ट्रेन रिंग्स में रात को 9 बजकर 10 मिनट पर पहुंचेगी। वहां से यह जयपुर के ढेहर के बालाजी रात को 10 बजकर 50 मिनट पर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह ट्रेन जयपुर से सुबह 7 बजे चलेगी, जो रींगस सुबह सवा 8 बजे पहुंच जाएगी। जिसके बाद यह महेंद्रगढ़ के निजामपुर सुबह 10 बजकर 1 मिनट, नारनौल सुबह 10 बजकर 16 मिनट, अटेली सुबह 10 बजकर 33 मिनट, रेवाड़ी जंक्शन पर दोपहर 12 बजकर 20 मिनट, झज्जर 12 बजकर 56 मिनट, अस्थल बोहर दोपहर बाद 1 बजकर 8 मिनट व बहादुरगढ़ 1 बजकर 36 मिनट पर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें