फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन : 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध देशी शराब बरामद

विज्ञापन
पुलिस की तरफ से बरामद की गई अवैध शराब। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
रेवाड़ी। ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन की तरह पुलिस की विभिन्न टीमों ने संवेदनशील, भीड़भाड़ और अपराध प्रभावित क्षेत्रों में चैकिंग अभियान चलाया। एसपी कार्यालय की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार थाना शहर पुलिस ने सट्टा खाईवाली करते हुए मोहल्ला आनंद नगर निवासी आरोपी संजय कुमार को गिरफ्तार कर 10 हजार 310 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

दूसरे मामले में चौकी जगन गेट पुलिस ने सट्टा खाईवाली करते हुए मोहल्ला खासापुरा निवासी गौरव आहूजा को गिरफ्तार करके 3310 रुपये बरामद किए हैं। थाना धारूहेड़ा पुलिस टीम ने गांव जौनावास निवासी आरोपी युधवीर को 48 बोतल देशी शराब व दूसरे मामले में थाना मॉडल टाउन पुलिस टीम ने कोनसीवास निवासी आरोपी कुलदीप को 16.75 बोतल देशी शराब के साथ काबू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें