फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 5 साल पहले हादसे में गंवाया हाथ आज संजय पहलवान बने चैंपियन

विज्ञापन
संजय पहलवान
विज्ञापन
रेवाड़ी। 5 साल पहले एक हादसे में अपना हाथ गंवाने वाले गांव जलियावास निवासी खिलाड़ी संजय पहलवान ने कभी हार नहीं मानी और आज एक बेहतर खिलाड़ी बनकर अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं।
विज्ञापन

संजय ने बताया कि वर्ष 2020 में रेवाड़ी में नई जिम शुरू करने के लिए कंस्ट्रक्शन चल रहा था, उस समय जिम का शीशा हाथ पर गिर गया था। उस हादसे में चोट लगने से हाथ गंवा दिया। उस दौरान ऐसा लगा कि अब आगे बढ़ना संभव नहीं है।
हादसे से उभरने में काफी वक्त लग गया। उसी समय जिम में पावर लिफ्टिंग के खिलाड़ी आते थे, उनको देखकर मन में पावर लिफ्टिंग की प्रेरणा मिली। तब से पावर लिफ्टिंग में हाथ आजमा रहे हैं। वर्ष 2022 से पावर लिफ्टिंग की तैयारी में जुटे हुए हैं। एक साल शॉटपुट भी खेला जिसमें स्टेट लेवल तक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें