फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: माजरा एम्स में जल्द शुरू हो सकती है ओपीडी, भर्ती के लिए विज्ञापन जारी

Sat, 28 Feb 2026 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव माजरा में निर्माणाधीन एम्स का भवन। स्रोत: प्रवक्ता
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव माजरा में निर्माणाधीन एम्स में ओपीडी सेवाएं जल्द शुरू हो सकती हैं। एम्स प्रशासन ने तकनीकी और अन्य विभागों के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। यह पहला अवसर है जब संस्थान की ओर से औपचारिक रूप से भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है जिससे परियोजना को गति मिलने के संकेत मिले हैं।
विज्ञापन

टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल दोनों श्रेणियों में कई पदों को भरा जाना है। हालांकि अभी कुछ पदों पर वित्त मंत्रालय की स्वीकृति लंबित है। प्रशासन की ओर से शेष पदों के लिए भी शीघ्र विज्ञापन जारी किए जाने की तैयारी है।
टेक्निकल व नॉन-टेक्निकल पदों को भरने के लिए वित्त व्यय विभाग को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव के माध्यम से प्रस्ताव भेजा जा चुका है और मंजूरी की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

इस संबंध में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि पिछले सप्ताह उनकी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से भर्ती फाइल की क्लीयरेंस को लेकर चर्चा हुई थी।
उन्होंने आश्वासन दिया कि वित्त मंत्रालय से शीघ्र स्वीकृति दिलाने के लिए वे व्यक्तिगत स्तर पर भी प्रयास करेंगे ताकि शेष पदों पर भी भर्ती शुरू हो सके।
एम्स में ओपीडी सेवाएं शुरू करने के लिए डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति आवश्यक है। प्रशासनिक स्तर पर इस दिशा में आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
-
लोगों को एम्स में ओपीडी शुरू होने का इंतजार
भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से संकेत मिल रहा है कि एम्स चरणबद्ध तरीके से अपनी सेवाएं शुरू करने की ओर अग्रसर है। क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से एम्स की ओपीडी शुरू होने का इंतजार है। यदि भर्ती प्रक्रिया समय पर पूरी होती है और वित्त मंत्रालय से मंजूरी मिल जाती है तो आने वाले समय में रेवाड़ी और आसपास के जिलों के मरीजों को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने किया था शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 फरवरी 2024 को माजरा में देश के 22वें एम्स का शिलान्यास किया था। यह एम्स 210 एकड़ भूमि पर बनाया जा रहा है। इसके शुरू होने से दक्षिणी हरियाणा के साथ-साथ राजस्थान की सीमा से सटे इलाकों को भी स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। एम्स के शुरू होने से रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, भिवानी, चरखी दादरी और अलवर जैसे जिलों के लोगों को दिल्ली या जयपुर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह एम्स दक्षिण हरियाणा का सबसे बड़ा स्वास्थ्य केंद्र बनने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें