फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनवे खत्म, अब दोनों तरफ चलेंगे वाहन

विज्ञापन
वनवे बंद होने के बाद सर्कुलर रोड पर दौड़ते दिखे वाहन। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
शहर के सरकुलर रोड पर एक दिसंबर से शुरू की गई वनवे व्यवस्था को 37 दिन बाद प्रशासन ने वापस ले लिया है। शुक्रवार से सरकुलर रोड पर दोनों ओर यातायात शुरू हो गया। डीसी यशेंद्र सिंह ने एसपी सहित संबंधित पुलिस अधिकारियों, व्यापारिक संगठन प्रतिनिधियों व स्वास्थ्य संगठन के सदस्यों के साथ मिलकर स्वास्थ्य सुरक्षा के तहत लिया वन-वे ट्रैफिक को बंद करने का निर्णय लिया है। कोरोना की थर्ड वेव के मद्देनजर वनवे ट्रैफिक को प्रशासन ने बंद किया है। अब सरकुलर रोड पर टू वे ट्रैफिक नियमित तौर पर चलेगा।
विज्ञापन

बता दें कि एक दिसंबर से शहर के सरकुलर रोड को एक सप्ताह के लिए वनवे ट्रैफिक किया गया था। इस दौरान वन वे प्रोजेक्ट के सार्थक परिणाम सामने आने के बाद एक सप्ताह बाद ही बैठक में में इसे जारी रखने का फैसला लिया गया लेकिन कुछ समय बाद ही वन वे चलते लोगों को समस्या होने लगी थी। जिसका सबसे बड़ा कारण सरकुलर रोड़ पर दुकानदारों द्वारा किया गया अतिक्रमण व पार्किंग का अभाव था। पिछले कई दिनों से शहर के लोगों, दुकानदारों व पार्षदों द्वारा वनवे व्यवस्था का विरोध किया जा रहा था। पार्षदों ने तो बाकायदा हाउस की बैठक कर डीसी को ज्ञापन भी सौंपा था।
पार्षदों ने वनवे वापस लेने के लिए सौंपा था ज्ञापन
पार्षदों की डीसी यशेंद्र सिंह व एसपी राजेश कुमार के साथ 27 दिसंबर को बैठक हुई थी। बैठक में पार्षदों ने वनवे के कारण सामने आ रही समस्याओं से अवगत कराया था तथा इस व्यवस्था को समाप्त करने की मांग की थी।
विज्ञापन

जाम से निपटने के लिए करनी होंगी ये व्यवस्थाएं
पार्किंग सरकुलर रोड पर पार्किंग की व्यवस्था किसी भी बैंक, अस्पताल व अन्य बड़े प्रतिष्ठान के पास नहीं है। सड़क पर ही वाहन खड़े होते हैं। पार्किंग की व्यवस्था जब तक नहीं होगी तब तक जाम लगता ही रहेगा। इस दिशा में काम होना बेहद आवश्यक है।
वनवे व्यवस्था को वापस लेने पर नगर परिषद की चेयरपर्सन पूनम यादव, उपप्रधान श्याम चुघ, पार्षद भूपेंद्र गुप्ता, पूर्व पार्षद प्रदीप भार्गव, रेलवे रोड एसोसिएशन के प्रधान मनीष चराया सहित अन्य लोगों ने उपायुक्त यशेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार का आभार जताया है।
जाम से राहत, दुकानदारों को नुकसान
सरकुलर रोड के दोनों तरफ दुकानों बनी हुई हैं। बड़े-बड़े शोरूम खुले हुए हैं। एक महीने से ज्यादा वक्त से सरकुलर रोड पर वनवे सिस्टम लागू रहा। जिसकी वजह से दुकानदारों को भी काफी नुकसान हो रहा था। हालांकि सरकुलर रोड पर लगने वाले जाम से कुछ हद तक निजात जरूर मिली थी लेकिन विपक्ष ने इसे प्रमुख मुद्दा बनाकर वन-वे सिस्टम को बंद करने की मांग की थी। शहरवासियों के लिए यह व्यवस्था किसी मुसीबत से कम नहीं रही। थोड़ी सी दूरी तय करने के लिए चार से पांच किमी का लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा था। विशेष तौर पर सरकुलर रोड के अंदर पुराने शहर के लोगों व फाटक पार के सात वार्डों के लोगों के लिए तो आना जाना मुसीबत भरा हो गया था। इसके अतिरिक्त वनवे होने के बाद सरकुलर रोड पर वाहनों की स्पीड काफी बढ़ गई थी। जिस सरकुलर रोड पर कभी कभार ही दुर्घटना होती थी, उस पर रोजाना सड़क हादसे होने लगे थे। वहीं वनवे से बचने के लिए बाजारों में से वाहन गुजरने लगे थे ,जिसके कारण वहां जाम लगने लगा था। वनवे के कारण सरकुलर रोड के दुकानदारों का व्यापार तो पूरी तरह से ठप हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें