फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: समाज कल्याण विभाग के भवन में शिफ्ट होगा वन स्टॉप सेंटर

Tue, 17 Feb 2026 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। ट्रॉमा सेंटर के सामने किराये के छोटे से कमरे में संचालित हो रहे वन स्टाॅप सेंटर को अब समाज कल्याण विभाग के भवन में शिफ्ट किया जाएगा। जिला उपायुक्त ने इसकी मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद वन स्टॉप सेंटर को समाज कल्याण विभाग के भवन में शिफ्ट करने का रास्ता साफ हो गया है। जल्द ही शिफ्टिंग की तैयारी शुरू कर दी जाएगी। अब यह सेंटर समाज कल्याण विभाग की बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर संचालित होगा।
पिछले दिनों निरीक्षण के दौरान हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने सेंटर की हालत देखकर एसडीएम और संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई थी। उन्होंने कहा था कि जिस केंद्र का मकसद पीड़ित महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान देना है, वह खुद एक जर्जर और तंग हॉल कमरे में चल रहा है।
विज्ञापन

कमरे में न तो काउंसलिंग के लिए जगह थी और न ही महिलाओं की प्राइवेसी का कोई ख्याल रखा जा रहा है। इसी का नतीजा है कि प्रशासन ने रिकॉर्ड समय में नए स्थान का चयन कर उसकी रिपोर्ट तैयार की है।
सुविधा और निजता की होगी सुविधा : सेंटर में पांच दिनों तक रुकने वाली महिलाओं और उनके बच्चों के लिए बेहतर रिहायशी सुविधा और प्राइवेसी सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन अब बिजली कनेक्शन और फर्नीचर की व्यवस्था को अंतिम रूप देने में जुटा है ताकि शिफ्टिंग के दौरान कामकाज प्रभावित न हो।
-
चार बड़े कमरे आवंटित किए गए
पुलिस डेस्क, मेडिकल एड, कानूनी सलाह व मनोवैज्ञानिक परामर्श के लिए अलग-अलग चार बड़े कमरे आवंटित किए गए हैं, जिससे वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली में बदलाव आएगा। अब तक एक ही हॉल में पार्टीशन कर काम चलाया जा रहा था, जिससे कानूनी सलाह लेने आने वाली या घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं को अपनी बात कहने में संकोच होता था। अब नए भवन में पुलिस डेस्क, मेडिकल एड, कानूनी सहायता और मनोवैज्ञानिक परामर्श के लिए अलग-अलग कक्ष होंगे।
वर्जन
वन स्टॉप सेंटर को शिफ्ट करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। हमारी प्राथमिकता इसे तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करने की है ताकि व्यवस्था में सुधार हो सके।- शालू यादव, कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें