फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंद महिलाओं के लिए सुरक्षित आसरा है वन स्टॉप सेंटर : एडीसी

विज्ञापन
वन स्टॉप सेंटर में जागरूकता पोस्टकर के साथ मौजूद महिलाएं। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। वन स्टॉप सेंटर जरूरतमंद महिलाओं को सुरक्षित माहौल प्रदान करने का सहयोगी आसरा है। सेंटर के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी देते हुए स्वावलंबी बनाने में सकारात्मक भूमिका अदा की जाती है। उक्त बातें एडीसी एवं डीएमसी आशिमा सांगवान ने कहीं हैं।
विज्ञापन

एडीसी ने बताया कि वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों और सम्मान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला रेवाड़ी में जागरूकता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। जागरूकता पखवाड़ा के तहत टीम गांवों में जाकर महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक कर रही है। साथ ही उनके साथ होने वाले अत्याचार, लिंग भेदभाव महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों के उन्मूलन के लिए महिलाओं व बालिकाओं को आवाज उठाने का आह्वान भी किया जा रहा है। वन स्टॉप सेंटर संचालिका सुमन यादव ने बताया कि सेंटर और महिला हेल्पलाइन 181 द्वारा पीड़ित महिलाओं को दी जाने वाली मुफ्त सुविधाएं, जैसे विधिक सहायता, पुलिस, कानूनी, मेडिकल सहायता के बारे में सेंटर द्वारा समय-समय पर अभियान चलाकर महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। वन स्टॉप सेंटर में घरेलू हिंसा, रेप, शारीरिक, मानसिक शोषण, दहेज उत्पीड़न, यौन शोषण व गुमशुदगी जैसे मामलों में पीड़ित महिलाओं को काउंसिलिंग, पुलिस, कानूनी, मेडिकल सहायता तथा अस्थायी आश्रय (5 दिन) उपलब्ध कराकर पीड़ित महिलाओं की समस्याओं का समाधान करवाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें