फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एक सप्ताह बाद डेंगू का एक और केस मिला , संख्या हुई 15

Thu, 10 Jul 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 34रेवाड़ी। गांव खलियावास में लार्वा की जांच करते स्वास्थ्य विभाग कर्मी। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में एक सप्ताह बाद वीरवार को डेंगू का एक और केस मिला है। अब डेंगू पीड़ितों की संख्या 15 हो गई है जबकि मलेरिया के सात मामले अबतक आ चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने वीरवार को 5 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए थे जिसमें एक मरीज की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। विभाग ने मरीज को नागरिक अस्पताल स्थित डेंगू वार्ड में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

वहीं, विभाग की टीम ने अभी तक 10 लाख 45 हजार 260 घरों में लार्वा की जांच की है। इसमें से 925 लोगों के यहां लार्वा मिलने पर नोटिस थमाया गया है।
वर्तमान में तापमान में उतार चढ़ाव को लेकर स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार डेंगू संक्रमण के मामले कम आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर इन दिनों उल्टी, दस्त, हैजा, वायरल आदि के मरीज स्वास्थ्य विशेषज्ञों के पास पहुंच रहे हैं।
चिकित्सकों का कहना है कि कभी तेज धूप तो कभी वर्षा के बीच तापमान के उतार-चढ़ाव से संक्रमण बढ़ रहा है। बारिश के बाद जलभराव और पेयजल सप्लाई में स्वच्छता के अभाव में उल्टी, दस्त, हैजा, फूड प्वायजनिंग आदि से पीड़ित मरीज ज्यादा आ रहे हैं।
इसके अलावा चर्म रोग, एलर्जी के मरीज भी इन दिनों ज्यादा हैं। नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डा. मनीष कुमार का कहना है कि लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक कर रहे हैं। बासी और बाजार में कटे फल सब्जी खरीदने से बचने की सलाह दे रहे हैं। दूषित पानी सप्लाई के कारण पेट दर्द, उल्टी, दस्त, हैजा जैसी समस्याएं ज्यादा हो रही हैं।
विज्ञापन

वर्जन
स्वास्थ्य विभाग की मलेरिया विभाग की टीम के सदस्य गांव और कस्बे में जलभराव वाले स्थानों पर दवाई का छिड़काव कर रहे हैं। डेंगू के संभावित लक्षण वालों के रक्त जांच की जा रही है। जहां मलेरिया और डेंगू के मामले मिलते हैं वहां फॉगिंग कराई जा रही है। विरेंद्र यादव, हेल्थ इंस्पेक्टर, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें