फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: देह व्यापार कराने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Thu, 07 Aug 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। थाना शहर पुलिस ने होटल में देह व्यापार कराने के मामले में एक और आरोपी विकास नगर निवासी नवीन को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक आरोपी होटल की महिला मैनेजर को पहले गिरफ्तार की जा चुकी है।
विज्ञापन

गत 12 जुलाई को पुलिस को सर्कुलर रोड के नजदीक नाईवाली चौक पर एक होटल में देह व्यापार होने की सूचना मिली थी। डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ. रविन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने बोगस ग्राहक के माध्यम से कार्रवाई की थी।
पुलिस ने वहां से दो महिलाओं को पकड़ा था। साथ ही होटल मालिक नवीन व मैनेजर के खिलाफ थाना शहर रेवाड़ी देह व्यापार की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त आरोपी महिला मैनेजर को गिरफ्तार किया था। इस मामले में पुलिस ने नवीन को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें