फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शानदार प्रदर्शन पर महिला बॉक्सिंग टीम का किया स्वागत

Thu, 07 Aug 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 11रेवाड़ी में आने पर खिलाड़ियों को सम्मानित करते अधिकारीगण। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। खेल विभाग की ओर से आयोजित राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ 2025 के प्रथम चरण में 2 अगस्त से 4 अगस्त तक पंचकूला, रोहतक, सोनीपत और फरीदाबाद जिलों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रोहतक में आयोजित महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रेवाड़ी की बेटियों ने चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
चैंपियन ट्रॉफी जीतने पर महिला खिलाड़ियों का स्वागत जिला स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता में रेवाड़ी की महिला बॉक्सिंग टीम ने अपने खेल कौशल, समर्पण एवं अनुशासन से सभी को प्रभावित किया।
विज्ञापन

खेल विभाग के उपनिदेशक गौरव सोलंकी ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही कार्यकारी जिला खेल अधिकारी ममता देवी, खेल विभाग के सभी प्रशिक्षक एवं कर्मचारी इस सम्मान समारोह में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

खेल अधिकारी ने कहा कि रेवाड़ी की बेटियों की इस उपलब्धि ने जिले में खेल भावना को और अधिक प्रोत्साहित किया है तथा आने वाले समय में और भी उच्च उपलब्धियों की उम्मीद जगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें