फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पुलिसकर्मियों पर हमले का एक और आरोपी गिरफ्तार

Sat, 03 May 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 5आरोपी, कालू उर्फ साहिद। स्रोत : पीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। सीआईए-3 कोसली पुलिस की टीम ने वर्ष 2016 में शहर के राजेश पायलट चौक पर नाकाबंदी के दौरान पुलिसकर्मियों पर पथराव करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला खैरथल तिजारा के गांव अरखन का बास ढाकपुरी निवासी कालू उर्फ शाहिद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में पांच आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।
29 मार्च 2016 की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि एक पिकअप में गोवंशों को भरकर ले जाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने राजेश पायलट चौक पर नाकेबंदी शुरू कर दी। कुछ समय बाद बिना नंबर प्लेट की पिकअप आई, इसमें 6 लोग बैठे थे। जब पुलिस ने गाड़ी चालक को रुकने का इशारा किया तो उसने तेज रफ्तार से गाड़ी सेक्टर-3 से गांव ढालियावास व सेक्टर-18 की तरफ भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर पथराव किया और पुलिस की गाड़ी को सीधी टक्कर मार दी। इससे पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना माडल टाउन में हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था। मामले में पांच आरोपियों सगीर उर्फ समीर, साकिर, दिलशाद, तालिम उर्फ भोला व साजिद उर्फ किड्डू उर्फ टीडू को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें