फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बावल में कार चालक से एक लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। बल्लभगढ़ मंडी में टमाटर बेचकर शाहपुरा मंडी लौट रहे पिकअप चालक से कार सवार बदमाश दिल्ली-जयुपर हाईवे पर गांव चांदुवास फ्लाइओवर के समीप एक लाख 620 रुपये लूटकर भाग गए। बावल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान अलवर के गांव बामनवास निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि वह डेढ़ साल से भगवान सहाय की पिकअप पर चालक है। वह शाहपुरा मंडी स्थित सेठ कालुराम की दुकान से पिकअप में टमाटर लाद बल्लभगढ़ मंडी में जाता है। 6 दिसंबर की शाम करीब 6 बजे वह टमाटर भरकर रात को बलभगढ़ मंडी गया था। मंडी में गाड़ी खाली कर सुबह करीब साढ़े 11 बजे टमाटर की 100620 रुपये (एक लाख छ सौ बीस रुपय) लेकर लौट रहा था। फरीदाबाद, सोहना, तावडु, भिवाड़ी, धारुहेड़ा होते हुए दिल्ली-जयपुर हाईवे से शाहपुर जा रहा था। दोपहर करीब सवा तीन बजे चांदुवास फ्लाईओवर के पास पहुंचने पर पीछे से आए कार चालकों ने ओवरटेक कर कार को आगे खड़ा कर उसकी गाड़ी को रोक लिया। कार में सवार चार लड़कों में से तीन नीचे उतरे। इनमें से ड्राइवर साइड की खिड़की खोलकर दो ने मुझे पकड़ लिया तथा खलासी साइड से आए तीसरे युवक ने मेरी जेब से 1 लाख 620 रुपये निकाल लिए। इसके बाद आरोपी कार में सवार होकर शाहजहांपुर की तरफ भाग गए। उसने गाड़ी का पीछा किया तथा जयसिंहपुर खेड़ा पहुंचकर पुलिस को घटना की सूचना दी। बावल थाना पुलिस ने पिकअप चालक की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें