रेवाड़ी। रामपुरा थाना पुलिस ने एक युवक को दुर्गा मंदिर के सामने स्थित दुकान पर सट्टा खाईवाली करते हुए काबू किया है। इस दौरान पुलिस ने उसके पास से सट्टे की पर्ची और 1690 रुपये बरामद किए हैं।
पुलिस ने बताया कि बुधवार की शाम सूचना मिली कि गांव रामपुरा में दुर्गा मंदिर के सामने स्थित चाय की दुकान पर एक युवक सट्टा खाईवाली कर रहा है। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर सट्टा खाईवाली कर रहे दुकानदार गांव रामपुरा निवासी हरिराम को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से सट्टे की पर्ची व 1690 रुपये बरामद कर लिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। संवाद