फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कंपनी के कर्मचारी से बाइक लूटने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Wed, 16 Apr 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 05आरोपी, मनीष उर्फ गोती उर्फ गोलू। स्रोत​ : पीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बावल। थाना कसौला पुलिस ने कंपनी के कर्मचारी से बाइक लूटने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव हजारीवास निवासी मनीष उर्फ गोती उर्फ गोलू के रूप में हुई है। पुलिस ने लूट की बाइक पहले ही बरामद कर ली थी। आरोपी के खिलाफ थाना रामपुरा में पहले ही चोरी के 2 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

गांव लोधाना निवासी अमित कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह बावल की एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। 20 फरवरी की रात वह घर से कंपनी के लिए बाइक से जा रहे थे। रात 11 बजे दिल्ली-जयपुर हाईवे पर आसलवास पुल के पास ऑटो ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गिर गए। इस दौरान ऑटो में से एक युवक आया और उठाने के बहाने धक्का देकर उनको नाले में गिरा दिया। इसके बाद आरोपी उनकी बाइक लेकर फरार हो गया। थाना कसौला पुलिस ने केस दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने मनीष उर्फ गोती उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें