फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अवैध मादक पदार्थ स्मैक उपलब्ध कराने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। चौकी कानोड गेट पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ स्मैक उपलब्ध करवाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव पीथड़ावास हाल आबाद मोहल्ला विकास नगर रेवाड़ी निवासी चेतन शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

दरअसल, गत 21 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली कि मोहल्ला शिव कालोनी रेवाड़ी हाल आबाद मोहल्ला यादव नगर रेवाड़ी निवासी अनुज कुमार नशीला पदार्थ स्मैक बेचने का काम कर रहा है। वह अभी रेलवे अस्पताल के सामने खाली जगह में स्मैक बेचने के लिए खड़ा हुआ है। सूचना पर पहुंच कर आरोपी को काबू करके कब्जे से 1.66 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर रेवाड़ी में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी अनुज कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी अनुज कुमार ने बताया था कि उसे यह अवैध मादक पदार्थ चेतन शर्मा ने उपलब्ध करवाया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें