फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्त में जुटी रेलवे पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। रेवाड़ी-अलवर रेलवे ट्रैक पर बावल स्टेशन समीप एक अज्ञात का शव मिलने की सूचना पर राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। जांच अधिकारी पूनम ने बताया कि अज्ञात युवक के शव की सूचना मिली थी।
विज्ञापन

मेन लाइन पर मिले शव की उम्र करीब 25 वर्ष है। मृतक का चेहरा क्षतविक्षत हालत में होने की वजह से पहचान नहीं हुई। मृतक के पास से कोई भी कागजात बरामद नहीं हुआ। शव को देखने से बावल व अलवर के आसपास का मालूम होता हैं। शव की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। शव को पहचान के लिए 72 घंटों के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है पहचान नहीं होने पर अंतिम संस्कार करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें