फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नवमी के अवसर पर की कंजकाओं की पूजा अर्चना

विज्ञापन
फोटो : 25एलिगेंट हाइट्स में नवमी के अवसर पर कंजकाएं प्रसाद ग्रहण करते हुए। संवाद - फोटो : बिधूना के हरदू फायर स्टेशन में खड़ा दमकल का वाहन।
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर में रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। गढ़ी बोलनी रोड स्थित एलिगेंट हाइट्स में नवमी के अवसर पर कंजकाओं की पूजा अर्चना की गई। माता की कढ़ाई में हलवा छोले एवं पुरी का प्रसाद कंजकाओं को घर में बैठाकर सभी परिवारजनों ने भोग लगाया।
विज्ञापन

नौ दिन से चले आ रहे नवरात्र पर्व के अंतिम दिन रामनवमी पर भक्तों ने मंदिर में भी पूजा अर्चना की। बीएमजी सिटी के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में सुबह से ही भगवान राम की पूजा अर्चना की गई। राम भक्तों ने भगवा झंडा लगाकर मंदिर में पूजा अर्चना की और परिवार में सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर में ही शाम को माता की चौकी में भक्तों को भजन गायको ने आनंदित कर दिया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी प्रकाश मिश्रा ने सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया एवं माता के साथ ही रामनवमी के पर्व के लिए सभी को अपनी शुभकामनाएं दी। मंदिर के संस्थापक राधेश्याम गुप्ता ने भी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी एवं माता की ज्योति प्रज्वलित कराकर भजन कीर्तन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें