फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रामाज्ञान प्रश्नोतरी 18 को, प्रतिभागियों को दिखाई जाएगी फिल्म

Sun, 11 Jun 2023 11:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के सेक्टर चार स्थित एक निजी संस्थान में एक बैठक संस्थापक यतीश सिंघल व डांस एकेडमी के संस्थापक प्रवीण ठाकुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। इसमें मुख्यातिथि के रूप में केशव चौधरी उर्फ बिट्टू व विशिष्ट अतिथि दिनेश कपूर मौजूद रहे।
विज्ञापन

यतीश सिंघल व प्रवीण ठाकुर ने बताया कि 18 जून को भगवान श्रीराम से संबंधित रामाज्ञान नामक प्रश्नोतरी परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी। इसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले छात्र को पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही सभी प्रतिभागियों को आदिपुरुष सिनेमा (फिल्म) भी दिखाया जाएगा, जिसमें जितेन्द्र अग्रवाल व अरुण, अश्विनी सैनी, मुनेश कुमार का विशेष सहयोग रहेगा। साथ ही चेतन सैनी, अरुण सूर्या, अजीत सैनी, डाॅ. अमरेश कुमार, नितिन यादव व अंकित का भी सहयोग रहेगा। उन्होने बताया कि प्रतियोगिता में 5वीं कक्षा से 8वीं कक्षा की प्रथम कैटेगरी व दूसरी कैटेगरी में 9वीं से 12वीं कक्षा को रखा गया है। प्रतियोगिता में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर रजिस्ट्रेशन किया जाएगा, जिसके लिए संस्था से संपर्क किया जा सकता है।

केशव चौधरी ने कहा कि हमारा देश जिसकी संस्कृति का लोहा पूरी दुनिया मानती है तथा भारत देश के वेदों को दुनिया की यूनिवर्सिटी में पढ़ाया जाता है। वहीं देश के नागरिक अपनी संस्कृति को भूलकर पाश्चात्य संस्कृति की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे में संस्था की ओर से धर्म के ज्ञान को प्रश्नोतरी व सिनेमा के माध्यम से बढ़ावा देना एक सराहनीय पहल है। इस अवसर पर सीए जितेश अग्रवाल, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी एडवोकेट नितेश अग्रवाल, रवि, नवीन, मोहित, पुरुषोत्तम नंदवानी, मधु गुप्ता, पिंग पोंग टेनिस क्लब के कोच सन्नी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें