रेवाड़ी। सहकारिता एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने रविवार को सरस्वती विद्या निकेतन विद्यालय में आयोजित बावल विधानसभा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में शिरकत की।
उन्होंने ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा की संगठन शक्ति के आगे विपक्ष बेबस है। पिछले 9 वर्षों में हुए विकास कार्यों के साथ भाजपा के मजबूत संगठन की शक्ति आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावों में निर्णायक सिद्ध होगी। विपक्ष के पास रोटी, कपड़ा, मकान और रोजगार में से कोई भी मुद्दा उछालने के लिए नहीं बचा है, क्योंकि भाजपा सरकार के अंतर्गत हर क्षेत्र में विकास हुआ है।
शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश दोबारा सोने की चिड़िया नहीं बल्कि सोने का शेर बनने की राह पर है। पन्ना प्रमुखों को चुनाव की सबसे अहम कड़ी बताते हुए कहा कि आप अपने पन्ने पर जीत दर्ज करेंगे तो भाजपा चुनाव में अपने आप ही विजय साबित होगी। इस अवसर पर भाजपा रेवाड़ी प्रभारी मुकेश गौड़, रेवाड़ी भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम चौहान, बावल भाजपा मण्डल अध्यक्ष अमरजीत सिंह, मण्डल अध्यक्ष बोलनी राजपाल सिंह, मण्डल अध्यक्ष खोल जितेंद्र कुमार, भाजपा जिला महामंत्री ईश्वर चनेजा, कुलदीप चौहान, प्रदेश सचिव महिला मोर्चा हेमलता तंवर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पिंकी यादव आदि उपस्थित रहे।