फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 26 जनवरी को भारी वाहन दिल्ली रोड की बजाय झज्जर-रोहतक रोड से गुजरें

विज्ञापन
समारोह स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते एसडीएम सुरेश कुमार और सीटीएम जितेंद्र कुमार। स्रोत : प्
विज्ञापन
रेवाड़ी। गणतंत्र दिवस समारोह को ध्यान में रखते हुए जिला पुलिस ने आमजन की सुविधा के लिए एडवाइजरी जारी की है। एसपी कार्यालय की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर सभी भारी व्यवसायिक वाहनों का दिल्ली में प्रवेश वर्जित है। भारी वाहन दिल्ली रोड की बजाय झज्जर-रोहतक रोड से गुजरें।
विज्ञापन

रेवाड़ी से गुरुग्राम, दिल्ली जाने वाले सभी भारी व्यवसायिक वाहनों का 22 जनवरी को रात 8 बजे से 23 जनवरी समय दोपहर डेढ़ तक जाना वर्जित रहेगा।
इसके अलावा रेवाड़ी से गुरुग्राम, दिल्ली जाने वाले सभी भारी व्यावसायिक वाहनों का 25 जनवरी समय रात 8 बजे से 26 जनवरी तक दोपहर डेढ़ बजे गणतंत्र दिवस समारोह समाप्ति तक दिल्ली में प्रवेश वर्जित रहेगा।
सड़कों पर वाहनों का दबाव कम करने के लिए जयपुर से दिल्ली, गुरुग्राम जाने वाले सभी भारी व्यावसायिक वाहनों को एनएच-48 (दिल्ली-जयपुर हाइवे) से एनएच-352 (झज्जर-रोहतक) हाइवे पर संगवाड़ी से डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन

आगे बताया गया है कि नारनौल से दिल्ली से जाने वाले भारी व्यावसायिक वाहन हरीनगर फ्लाईओवर से रेवाड़ी बाइपास होते हुए गोकलगढ़-बीकानेर से एनएच-352 (झज्जर-रोहतक) हाइवे का उपयोग करें। इसलिए दिल्ली एवं गुरुग्राम जाने वाले सभी भारी व्यावसायिक वाहन एनएच-352 (झज्जर-रोहतक) हाईवे का प्रयोग करें या दूसरे अन्य वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करें।



यात्री अपने गंतव्य स्थान तक जाने के लिए अन्य वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करें : एसपी
एसपी हेमेंद्र मीणा ने बताया कि गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर सुरक्षा की दृष्टि से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान आमजन को यात्रा के समय किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े। यात्री अपने गंतव्य स्थान तक जाने के लिए अन्य वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें