संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। कारोली-बहू सड़क मार्ग पर कार की टक्कर से घायल बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। नाहड़ चौकी पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव बव्वा निवासी संजय कुमार ने बताया कि मंगलवार की शाम वह और उसके दादा सरदार सिंह (80) गांव में किसी काम से जा रहे थे। जब वे कारोली-बहू मार्ग पर सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान कारोली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार चालक ने दादा सरदार सिंह को टक्कर मार दिया। दादा को महेंद्रगढ़ स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां देर रात करीब 1 बजे सरदार सिंह ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद नाहड़ चौकी पुलिस अस्पताल पहुंची। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।