फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून से पहले अधिकारी कराएं नालों की सफाई : डीसी

Wed, 28 May 2025 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर जलभराव और बाढ़ से निपटने की तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अधिकारी मानसून आने से पहले नालों की सफाई कराएं।
बैठक से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश भर के जिला उपायुक्त को मानसून से पूर्व नालों की सफाई व जल निकासी प्रबंधन करने को लेकर अपडेट रिपोर्ट ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी ने मुख्यमंत्री को जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ राहत प्रबंधन को लेकर उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके बाद डीसी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर कहा कि आमजन को मानसून के दौरान कोई परेशानी न हो इसके लिए विभागीय स्तर पर मॉनिटरिंग करते हुए सभी उचित प्रबंध किए जाएं। नालों की सफाई व्यवस्था जल्द कराई जाए।
बारिश में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए सभी विभागाध्यक्ष समन्वय के साथ कार्य करते हुए अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राथमिकता के आधार पर जल प्रबंधन कार्य को तेजी से किया जाए। उन्होंने जलभराव वाले क्षेत्रों में जल निकासी के लिए चैंबर निर्माण आदि कार्य और नालों की नियमित सफाई करने के निर्देश दिए।
डीसी ने बताया कि आपदा प्रबंधन के तहत विभागवार कार्य योजना तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि जिला में आपदा प्रबंधन के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

बैठक में जिला नगर आयुक्त राहुल मोदी, प्रशिक्षु आईएएस रूहानी, एसडीएम रेवाड़ी सुरेन्द्र सिंह, एसडीएम कोसली विजय कुमार, जिला राजस्व अधिकारी प्रदीप देशवाल, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधीक्षक अभियंता ए.के. रघुवंशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें