फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों को लंबित नहीं रखें अधिकारी : डीसी

Fri, 02 Jan 2026 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुक्रवार को सभी जिलों में आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर की समीक्षा की। रेवाड़ी डीसी अभिषेक मीणा ने मुख्यमंत्री की ओर से दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करने का निर्देश अधिकारियों को दिया।
डीसी अभिषेक मीणा ने कहा समाधान शिविर के माध्यम से आमजन की शिकायत का समाधान तत्परता से करते हुए लोगों को राहत पहुंचाएं। समाधान शिविर में आई शिकायतों को कोई भी विभाग के अधिकारी लंबित न रखते हुए निवारण करवाएं। उन्होंने कहा कि शिकायतों का समाधान पूरी जांच कर करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाधान प्रकोष्ठ पर शिकायत के निवारण का सही विवरण दर्ज करें, जिससे की बार-बार शिकायतें री-ओपन की नौबत न आए। इन शिविरों की शिकायतों के समाधान में किसी भी विभाग के अधिकारी द्वारा लापरवाही न बरती जाए।

डीसी मीणा ने कहा कि सप्ताह में दो दिन सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक जिला व उपमंडल बावल व कोसली में समाधान शिविर लगाए जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें