फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जानलेवा हमले के मामले में 13 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

Fri, 02 Jan 2026 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। पुलिस के पीओ स्टॉफ ने मारपीट कर जानलेवा हमला करने के मामले में 13 साल से फरार चल रहे एक वांछित आरोपी मोहल्ला बंजारवाड़ा निवासी दीपक उर्फ दीपू को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में आठ आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है।
एसपी कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार 11 अगस्त 2012 को गांव झाल निवासी विरेंद्र सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह अपने साथियों के साथ भर्ती की प्रैक्टिस करने के लिए कोसली से रेवाड़ी ट्रेन से आए थे। वह सभी रेलवे स्टेशन से पंजाबी मार्केट होते हुए राव तुलाराम स्टेडियम की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान रास्ते में कुछ युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। एक युवक ने उनके ऊपर तेजधार हथियार से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना शहर में हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
मामले में संलिप्त आठ आरोपियों कर्मबीर उर्फ गोली, सूबे सिंह, कमल उर्फ पल्टी, कमल उर्फ ओंडा, संदीप उर्फ लाल, विशाल उर्फ पोंगा, संदीप उर्फ भतीजा व नवीन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन

इस मामले में आरोपी दीपक उर्फ दीपू काफी दिन से फरार चल रहा था। अदालत ने वर्ष-2014 में आरोपी को पीओ घोषित किया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें