फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों के समाधान पर अपडेट रिपोर्ट रखें अधिकारी : डीसी

Sat, 03 May 2025 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का निदान प्राथमिकता से करने के लिए समाधान प्रकोष्ठ पोर्टल पर डाटा अपडेट रखना जरूरी है। इसे लेकर पंचायत विकास एवं सूचना, जनसंपर्क विभाग के आयुक्त एवं सचिव डाॅ. अमित कुमार अग्रवाल ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रदेश भर के उपायुक्त के साथ सीएम विंडो व समाधान शिविर की प्रगति बारे संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए नियमित निगरानी और त्वरित कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों के निदान बारे अपडेट रिपोर्ट संबंधित विभागाध्यक्ष रखना सुनिश्चित किया जा रहा है। बैठक में डीसी ने आयुक्त एवं सचिव को जिला में समाधान शिविर व सीएम विंडो की अपडेट स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सफाई, प्रॉपर्टी आईडी, अवैध कब्जा आदि से संबंधित लंबित शिकायतों का शीघ्र निपटान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें