कोसली। जिला पार्षद एडवोकेट जीवन हितैषी ने मंगलवार को कोसली उपमंडल सचिवालय में एसडीएम विजय कुमार यादव को ज्ञापन सौंप कर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की कॉल रिकॉर्डिंग वायरल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
हितैषी ने इस प्रकरण को निजता का उल्लंघन और सुनियोजित षड्यंत्र करार देते हुए दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव पर की गई अशोभनीय टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा कि यह केवल एक महिला मंत्री नहीं, बल्कि पूरी नारी जाति का अपमान है। दोषियों को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए।
इस मौके पर हितैषी के साथ कोसली के सरपंच रामकिशन जांगड़ा, मनोज सरपंच नठेड़ा, महेंद्र सरपंच भूरियावास, रण सिंह, नवल सरपंच टूमना, रण सिंह सरपंच जखाला, नवल सरपंच प्रतिनिधि शादीपुर, विकी सरपंच प्रतिनिधि भूरथला उपस्थित रहे।