फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अब सैंपल रिपोर्ट के आने का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। गांव बनीपुर में औद्योगिक क्षेत्र के पास 14 गाय की मौत के मामले में अब पानी के सैंपल रिपोर्ट के आने का इंतजार है। इन गाय की मौत का कारण क्या रहा है, इसे हर कोई जानना चाहता है।
विज्ञापन

कंपनी पहले ही इस बात से इन्कार कर चुकी है कि उनके यहां से कोई भी केमिकल युक्त पानी नहीं छोड़ा जाता है। ऐसे में रिपोर्ट आने के बाद ही यह मालूम चल पाएगा कि कंपनी यहां पर केमिकल का पानी छोड़ रही है या नहीं। इस मामले में जिन तीन लोगों की गाय मरी थी उन्हें मुआवजा दिया गया है। मुआवजा मिलने के बाद पशुपालक संतुष्ट दिखाई दे रहे हैं।
मामले में किसी भी प्रकार की कोई शिकायत भी नहीं दी गई है। कुल मिलाकर, अब केवल सैंपल रिपोर्ट के आने का इंतजार है। शनिवार को नाराज पशुपालकों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर कंपनियों के बाहर मृत गायों को रखकर प्रदर्शन किया गया था। प्रदर्शन करने के बाद मुआवजा दिया गया। बनीपुर के लोगों ने कंपनियों पर दूषित पानी छोड़ने के आरोप लगाए हैं। मामले में अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें