रेवाड़ी। परिवहन विभाग की एसी बसों में भी वरिष्ठ नागरिकों को किराये में आधी छूट देने के लिए आवाज उठाई गई है। सामाजिक कार्यकर्ता कॉमरेड राजेंद्र सिंह ने हरियाणा सरकार से यह मांग की है कि रोडवेज की साधारण बसों में छूट है तो एसी बसों में क्यों नहीं है, जबकि बाकी बसों में वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न तरह की राहत दी जाती है। वरिष्ठ नागरिकों को छूट मिलनी चाहिए। संवाद