फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 2 लाख युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य : सीएम

Mon, 27 Jan 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 13गणतंत्र दिवस पर राव तुलाराम स्टेडियम में लोगों को संबोधित करते सीएम नायब सिंह सैनी। सं - फोटो : साड़ी नापते वर-वधू पक्ष के लोग।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बिना पर्ची खर्ची के 1 लाख 71 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। अब 2 लाख युवाओं को योग्यता के आधार पर पक्की सरकारी नौकरियां देने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर राव तुलाराम स्टेडियम में झंडा फहराया।
मुख्यमंत्री ने रोहतक, रेवाड़ी, सोनीपत, हिसार, अंबाला को इलेक्ट्रिक बसों की सौगात दी और वर्चुअली उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहाए प्रदेशवासी एक सप्ताह तक इन बसों में फ्री यात्रा कर सकते हैं। 10 वर्षों का कार्यकाल समान विकास, समरसता, सहिष्णुता के साथ उन बदलावों का साक्षी रहा है। इसमें हर आदमी का जीवन सरल, सुगम और सुरक्षित हुआ है। स्वतंत्रता आंदोलन में हरियाणावासियों ने अग्रणी भूमिका निभाई थी। सन् 1857 की क्रांति तो अंबाला छावनी से शुरू हुई थी। नई पीढ़ियों को प्रेरित करने के लिए अम्बाला छावनी में 538 करोड़ रुपये की लागत से स्वतंत्रता संग्राम स्मारक का निर्माण अंतिम चरण में है। हरियाणा सरकार ने स्वतंत्रता सेनानियों व उनकी विधवाओं की पेंशन बढ़ाकर 40 हजार रुपये मासिक की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत प्रदेश में 31 मार्च, 2025 तक 1 लाख घरों की छतों पर मुफ्त में सोलर सिस्टम लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना में अब तक 12 हजार 285 सोलर सिस्टम लगाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के जमाने से चले आ रहे आबियाने को जड़ से खत्म कर दिया है, साथ ही 133 करोड़ रुपये की पिछली बकाया राशि भी माफ कर दी है। पट्टेदार किसानों और भूमि मालिकों के बीच विश्वास बहाल किया है। वहीं, प्रदेश में 5 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है। अब तक पौने 2 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जा चुका है।
यह मेरा सौभाग्य, झंडा फहराने का अवसर वीरभूमि अहीरवार के रेवाड़ी में मिला : सीएम

रेवाड़ी। मुख्यमंत्री ने इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि उनका यह परम सौभाग्य है कि उन्हें वीर भूमि अहीरवाल के रेवाड़ी में झंडा फहराने का अवसर मिला है। इसी क्षेत्र में नारनौल के पास नसीबपुर की वह ऐतिहासिक धरा है जहां सन् 1857 की क्रांति के महानायक राव तुला राम ने अंग्रेजों के दांत खट्टे किए थे। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भी इस क्षेत्र के वीरों ने भारत-चीन युद्ध के दौरान रेजांगला पोस्ट पर आखिरी गोली तक लड़ाई लड़ी थी। उस लड़ाई में शहीद हुए 114 जवानों में ज्यादातर यहीं के थे। आज भी रेवाड़ी क्षेत्र के युवा सेना में भर्ती होकर राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा करना अपना फर्ज समझते हैं। सीएम ने रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव की ओर से चलाए जा रहे आई लव रेवाड़ी स्वच्छता अभियान की जमकर प्रशंसा की।
विज्ञापन

कांग्रेस से बड़ा भ्रष्टाचारी केजरीवाल : सीएम
उन्होंने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को कांग्रेस से बड़ा भ्रष्टाचारी बताते हुए कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी। अब केजरीवाल के झूठे सब्जबाग में दिल्ली की जनता फंसने वाली नहीं है। केजरीवाल ईमानदारी का चोला पहनकर आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें