फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब फर्राटे से दौड़ेगी पुलिस, मिली 8 बोलेरो

विज्ञापन
जिला पुलिस के बेड़े में आठ नई बोलेरो शामिल। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
जिले में पुलिस अब फर्राटा भरते हुए अपराध पर काबू पाएगी। इसके लिए पुलिस विभाग को आठ नई बोलेरो गाड़ियां दी गई हैं। इससे जिले में कानून व्यवस्था और दुरुस्त होगी। ये गाड़ियां पुलिस ड्यूटी के लिए फील्ड इकाइयों को प्रदान की जाएंगी। पुलिस बल के आधुनिकीकरण के तहत नए वाहनों के आने से जिले में अपराध नियंत्रण के अतिरिक्त कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

एसपी राजेश कुमार ने कहा कि इससे न केवल पुलिस बल में वाहनों की आवश्यकता पूरी हुई, बल्कि पीड़ितों को जल्दी और प्रभावी ढंग से पुलिस सहायता प्रदान करवाने में भी मदद मिल सकेगी। नए वाहनों के शामिल होने से ड्यूटी के दौरान वाहनों के खराब होने की आशंका भी कम रहेगी, जिससे पुलिस बल के समग्र प्रदर्शन पर भी इसका सकारात्मक असर होगा। प्रदेश सरकार ने जिले में पुलिस विभाग को आठ बोलेरो गाड़ियां आवंटित की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें