फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आईटीआई में अब चार चरणों में होंगे ऑनलाइन दाखिले

Sat, 26 Jul 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 4महिला आईटीआई में आवेदनों की जांच करते कर्मचारी। स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। पहले तीन चरणों में दाखिला लेने की योजना थी लेकिन अब चार चरणों में दाखिले लिए जाएंगे।
दो मेरिट लिस्ट के आधार पर दाखिले हो चुके हैं। तीसरी मेरिट सूची के आधार पर आवेदन प्रक्रिया चल रही है। अधिकांश ट्रेडों में सीटें खाली हैं।इसको देखते हुए हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने एडमिशन शेड्यूल में बदलाव किया है।
विज्ञापन

पहले जहां तीन चरणों में ऑनलाइन दाखिले की योजना थी लेकिन अब विभाग ने चौथे चरण को भी शामिल करते हुए कुल चार चरणों में दाखिला प्रक्रिया पूरी करने का फैसला किया है। पहले विभाग ने तीन ऑनलाइन चरणों में दाखिला प्रक्रिया करने का शेड्यूल जारी किया था।
दाखिला प्रक्रिया का चौथा चरण 30 जुलाई को शुरू होगा, जो 9 अगस्त तक चलेगा। सीईटी की परीक्षा के चलते विभाग ने तीसरे चरण के शेड्यूल में भी बदलाव किया है, अब तीसरा चरण के अंतिम दो दिन की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है।
विभाग ने 26 और 27 जुलाई को सीईटी की परीक्षा को देखते हुए तीसरे चरण की अंतिम तिथि 29 जुलाई कर दी है। वहीं विभाग ने 26 व 27 जुलाई को अवकाश घोषित किया है। इसके बाद अब दस्तावेज जांच की अंतिम तिथि 26 जुलाई की जगह 28 जुलाई कर दी है और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई रहेगी। इसके बाद चौथे चरण की की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन


राजकीय बाल आईटीआई संस्थान

ट्रेड भरी खाली
कोपा- -26- -22


इलेक्ट्रीशियन- -25- -15

इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक- -13- -11

फिटर 22- -18


मैकेनिकलिस्ट- -119

एमएमवी- -1311

प्लंबर- -1137

आरएसी- -2523

स्टेनो (हिंदी) 717

स्टेनो (हिंदी) एससीवीटी- -123

टर्नर- -812

वायरमैन- -119

इलेक्ट्रीशियन डुअल- -164

पेंटर ड्यूल- -218

एसएमडब्लू डुअल- -119

वेंडर- -1426

एमईवी- -1311

हाउसकीपर- -124

-

महिला आईटीआई संस्थान

ट्रेड भरी सीटें- -रिक्त सीटें

हेयर एंड स्किन केयर ट्रेड- -8- -48

ड्रेस मेकिंग 37- -40

कटाई एवं सिलाई- -35- -40

इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक- -5- -24

कढ़ाई एवं सुई कार्य- -35- -40

कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट48 25

इलेक्ट्रीशियन ट्रेड- -8- -20

चौथे चरण का यह रहेगा शेड्यूल
30 जुलाई : रिक्त सीटों की सूची जारी
30 व 31 जुलाई : सीट में बदलाव
4 अगस्त : वरीयता सूची जारी
4 से 8 अगस्त : दस्तावेजों की जांच
9 अगस्त : फीस जमा की आखिरी तिथि
-

वर्जन :
रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए एक बार फिर से हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने शेड्यूल में बदलाव किया है। अब चौथे चरण में 9 अगस्त तक दाखिले होंगे।सुनील यादव प्राचार्य, राजकीय बाल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें