फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अब 10वीं-12वीं के परिणाम अपार आईडी से जुड़ेंगे

Fri, 05 Sep 2025 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नांगलमूंदी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने आगामी शैक्षणिक सत्र 2025-26 से 10वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम को उनकी अपार (ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट) आईडी से जोड़ने का निर्णय लिया है। इसके लिए विद्यालय स्तर पर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
पिछले सत्र से विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाने का कार्य चल रहा है, लेकिन अब भी कई विद्यालयों में सभी विद्यार्थियों की आईडी नहीं बन पाई है। ऐसे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

बोर्ड ने विद्यालय प्रमुखों को आदेश दिए हैं कि सभी विद्यार्थियों की आईडी समय रहते बनवाना सुनिश्चित करें। जिले में 953 सरकारी व निजी विद्यालय संचालित हैं, जिनमें करीब 1.73 लाख विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।
विज्ञापन

अब 10वीं व 12वीं कक्षा के ऑनलाइन आवेदन पत्रों में अपार आईडी का कॉलम अनिवार्य किया जाएगा।
समग्र शिक्षा के प्रोग्रामर अजय ने बताया कि इस डिजिटल आईडी से विद्यार्थी का संपूर्ण शैक्षणिक रिकॉर्ड सुरक्षित रूप से संग्रहित रहेगा। इसे किसी भी समय और स्थान से देखा जा सकेगा। इससे न केवल प्रवेश, छात्रवृत्ति व प्रमाण-पत्र निर्गम जैसी प्रक्रियाएं आसान होंगी, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें