फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू

Sun, 25 May 2025 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में विभिन्न ग्राम पंचायतों के 22 पंच पद, एक सरपंच व एक सदस्य पंचायत समिति पद पर होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई जो 30 मई तक जारी रहेगी। सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक नामांकन होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पं.) एवं डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि उप चुनाव के नामांकन 30 मई तक होंगे। इच्छुक प्रत्याशी उक्त अवधि में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपना नामांकन भर सकते हैं। 31 मई को सुबह 10 बजे से नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 जून को दोपहर 3 बजे तक नामांकन वापसी होगी। और इसी दिन दोपहर बाद 3 बजे उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 15 जून को सुबह 8 बजे से सांय 6 बजे तक मतदान होगा और इसी दिन मतगणना होगी और परिणाम की घोषणा की जाएगी। उपचुनाव के लिए रिटर्निंग अधिकारियों (आरओ) एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों (एआरओ) की नियुक्ति कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें