फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई भी सरकार किसानों को कमजोर न समझे : चढूनी

Mon, 04 Aug 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के राष्ट्रीय प्रधान गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने अनाज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में संगठन के विस्तार की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कोई भी सरकार किसानों को कमजोर न समझे।
चढूनी ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूत करें और किसानों को संगठित करें। यह समय संगठन को मजबूत करने का है, ताकि भविष्य में कोई भी सरकार किसानों को कमजोर समझने की भूल न करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों की यह पंचायत आने वाले समय में बड़े आंदोलन की भूमिका तय करती नजर आ रही है। सरकार की नीतियों पर उठते सवाल और किसानों का बढ़ता असंतोष आने वाले दिनों में प्रदेश की राजनीति में नई हलचल ला सकता है।
विज्ञापन

इस मौके पर सत्यवान नरवाल, मुन्नी बूढ़पुर, लोकेश बावल, जगदीश गुर्जर, शीशराम, राजकुमार एससी, अनूप यादव, ममता यादव, नीलम मुंद्रा, कमलेश टहना, कैलाश भोतवास, मनफूल चौधरी, कृष्ण सैनी, वेद कुमार सुल्तानिया समेत अनेक किसान नेता मौजूद रहे।
अंत में प्रधान समय सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें