फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी में जाति, पंथ या क्षेत्रवाद के आधार पर कोई भेदभाव नहीं : डॉ. सतीश

Tue, 31 Mar 2026 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
सेक्टर-1 स्थित कार्यालय में समस्या सुनते डॉ. सतीश खोला। स्रोत : प्रवक्ता
विज्ञापन
रेवाड़ी। पीपीपी स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने सेक्टर-1 स्थित कार्यालय में जनता दरबार के दौरान नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे जिनमें मुख्य रूप से परिवार पहचान पत्र, पेंशन, राशन कार्ड, रोजगार तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतें शामिल थीं।
विज्ञापन

डॉ. खोला ने प्रत्येक व्यक्ति की बात को गंभीरता से सुना और मौके पर ही कई मामलों का समाधान किया जबकि शेष मामलों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द निपटाने का आश्वासन दिया। डॉ. सतीश खोला ने कहा कि पार्टी में जाति, पंथ या क्षेत्रवाद के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाता बल्कि हर नागरिक को समान अवसर और सम्मान देने पर जोर दिया जाता है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता भी अब इन मूल्यों को समझ चुकी है और पारदर्शी व्यवस्था के साथ आगे बढ़ने में विश्वास रखती है। डॉ. खोला ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य सीधे लोगों से संवाद स्थापित करना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है। इससे प्रशासन और आम जनता के बीच विश्वास बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें