फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सुपर-100 योजना की प्रवेश परीक्षा 2 तो मिशन बुनियाद की 6 अप्रैल को

Tue, 31 Mar 2026 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में सुपर-100 योजना के तहत लेवल-2 प्रवेश परीक्षा 2 अप्रैल को व मिशन बुनियाद के लिए जिलास्तरीय चयन प्रक्रिया का अंतिम चरण 6 अप्रैल को आयोजित होगा। सुपर-100 परीक्षा में कुल 110 विद्यार्थी भाग लेंगे। शिक्षा विभाग ने परीक्षा को लेकर आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

परीक्षा का समय दोपहर साढ़े 12 बजे ढ़ाई बजे तक निर्धारित किया है। 11 फरवरी को लेवल-1 परीक्षा का आयोजन किया था। इसके लिए कुल 1786 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 1140 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। लेवल-1 परीक्षा में 110 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर लेवल-2 के लिए स्थान बनाया है।
विभाग के अनुसार सभी विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। परीक्षा के दिन विद्यार्थियों को अपना एडमिट कार्ड, वैध पहचान पत्र एवं आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। आवश्यक दस्तावेज न होने पर किसी भी विद्यार्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाने पर सख्त प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।





जरूरतमंद विद्यार्थियों को मिलेगी निशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग



लेवल-2 परीक्षा का परिणाम 30 अप्रैल को जारी किया जाएगा जबकि नए बैच की कक्षाएं 5 मई से प्रारंभ होंगी। सुपर-100 योजना का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों में कक्षा 11वीं और 12वीं में अध्ययनरत आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए तैयार करना है। इस योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को आईआईटी, मेडिकल एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग प्रदान की जाती है।



मिशन बुनियाद : पीएमश्री गर्ल्स स्कूल को बनाया परीक्षा केंद्र
रेवाड़ी। मिशन बुनियाद के लिए रेवाड़ी शहर के पीएमश्री गर्ल्स स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया है। इस विशेष कार्यक्रम में जिले के विभिन्न खंडों से चुनकर आए 333 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। यह लेवल-3 की परीक्षा तय करेगी कि कौन से विद्यार्थी इस मिशन के तहत निशुल्क कोचिंग और अन्य शैक्षणिक सुविधाओं के लिए फाइनल तौर पर चुने जाएंगे।
शुरूआत सुबह 8 बजे विद्यार्थियों के पंजीकरण के साथ होगी। इसके बाद सुबह 9.15 से 9.45 बजे तक लेवल-3 की मुख्य परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा समाप्त होने के बाद ओरिएंटेशन प्रोग्राम शुरू होगा जिसमें विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को मिशन बुनियाद की कार्यप्रणाली, भविष्य के लक्ष्यों और दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
प्रतिभागी अपना एडमिट कार्ड विभाग के आधिकारिक पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं। निदेशालय ने इस जिलास्तरीय कार्यक्रम के लिए 75 हजार की राशि स्वीकृत की है। पीएमश्री गर्ल्स स्कूल में 20 कमरों, साउंड सिस्टम, बड़ी एलईडी स्क्रीन और जनरेटर की व्यवस्था की जा रही है।
जिला शिक्षा अधिकारी बिजेन्द्र सिंह हुड्डा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 333 विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए जलपान और दोपहर के भोजन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें