फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर नहीं हुई कार्रवाई, फिर तैयार की जा रही सूची

Wed, 12 Aug 2026 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों की सूची तैयार किए जाने के बाद भी अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जाती है। करीब दो साल पहले जिले में 40 गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों की सूची तैयार की गई थी। सूची में शामिल स्कूलों पर अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

अब शिक्षा विभाग की ओर से एक बार फिर गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों की सूची तैयार कर उन्हें बंद कराने की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इससे सवाल उठ रहा है कि इस बार विभाग केवल सूची तैयार करेगा या वास्तव में कार्रवाई भी होगी।

करीब दो वर्ष पहले विभागीय आदेश पर जिले के 40 गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों की सूची तैयार की गई थी। स्कूल संचालकों पर कार्रवाई नहीं होने के साथ सूची को सार्वजनिक भी नहीं किया गया। यदि सूची सार्वजनिक होती तो अभिभावक दाखिले के समय विद्यालय की मान्यता की जांच कर सकते थे।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि जिले में बिना मान्यता चल रहे विद्यालयों की सूची तैयार कराई जा रही है। सूची तैयार होने के बाद विभागीय निर्देशों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें