फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: वॉलीबॉल नर्सरी के नितिन का राष्ट्रीय फेडरेशन कप के लिए चयन

Fri, 04 Sep 2026 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
नितिन कुमार
विज्ञापन
कोसली। नेहरूगढ़ स्टेडियम में संचालित वॉलीबॉल नर्सरी के खिलाड़ी नितिन कुमार का चयन राष्ट्रीय फेडरेशन कप 2026 पैरा वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। उनके चयन से नर्सरी के खिलाड़ियों और क्षेत्र के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

नितिन कुमार नेहरूगढ़ स्टेडियम में वॉलीबॉल का प्रशिक्षण ले रहे हैं। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय फेडरेशन कप के लिए किया गया है। प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 27 सितंबर तक तमिलनाडु के इरोड शहर में होगा। इसमें देशभर से चयनित खिलाड़ी भाग लेंगे।
नितिन के चयन पर वॉलीबॉल नर्सरी के प्रशिक्षक विशाल यादव ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि नितिन ने नियमित अभ्यास और मेहनत के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने नितिन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

नितिन के चयन से उनके परिवार में भी खुशी है। क्षेत्र के खेल प्रेमियों ने उम्मीद जताई कि वह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें