फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोधी दल की गलत बयानबाजी नहीं रुकी तो करेंगे कानूनी कार्रवाई : वेदप्रकाश

Fri, 04 Sep 2026 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
मेघवाल उत्थान समिति की प्रेस वार्ता में मौजूद समिति पदाधिकारी व समाज के लोग।स्रोत: संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। मेघवाल उत्थान समिति के संयोजक वेदप्रकाश मेघवाल ने कहा कि कुछ विपक्षी दल समाज को लेकर विरोधाभासी बयान दे रहे हैं। संस्था के संबंध में गलत या भ्रामक बयानबाजी से समाज में भ्रम की स्थिति पैदा होती है। ऐसी बयानबाजी नहीं रुकी तो समिति कानूनी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने शुक्रवार को सैंडपाइपर टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि समाज को भ्रमित करने के बजाय मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा होनी चाहिए।
समिति के अध्यक्ष सूरजभान मेघवाल ने कहा कि विपक्षी नेताओं की कथनी और करनी में अंतर है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की ओर से अनुसूचित जाति वर्ग के हित में शिक्षा, रोजगार और सामाजिक कल्याण से जुड़ी योजनाएं लागू की जा रही हैं। समिति इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए काम करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने रेवाड़ी के एक यूट्यूबर पर संस्था के संबंध में गलत बयानबाजी कर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि व्यक्तिगत मांगों को समिति के मांगपत्र में शामिल नहीं किया गया है। संस्था के खिलाफ गलत टिप्पणी करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
सचिव भूपेंद्र मेघवाल शेखपुर ने कहा कि समाज अब जागरूक और शिक्षित है। युवा अपने अधिकारों को लेकर सजग हैं और किसी के बहकावे में नहीं आएंगे। इस दौरान अशोक मेघवाल, देवेंद्र पाल मेघवाल, सुजान सिंह मेघवाल, भानसिंह मेघवाल खोरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें