फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पाली के निखिल बने असिस्टेंट इंजीनियर

Fri, 09 Jan 2026 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
निखिल यादव - फोटो : ramnagar news
विज्ञापन
कुंड। गांव पाली (गोठड़ा) निवासी निखिल यादव ने हरियाणा लोक सेवा आयोग की तरफ से आयोजित परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करते हुए हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में असिस्टेंट एनवायरमेंट इंजीनियर के पद पर नियुक्ति प्राप्त की है। निखिल ने इस परीक्षा और साक्षात्कार में प्रदेश भर में प्रथम रैंक हासिल की है।
विज्ञापन

निखिल यादव के पिता सज्जन सिंह यादव लोक निर्माण विभाग में कार्यकारी अभियंता हैं। उनके चाचा महेश यादव जन स्वास्थ्य विभाग में एसडीओ के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। महेश यादव सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
ऐसे पारिवारिक वातावरण में पले-बढ़े निखिल ने मेहनत और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। अपनी सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए निखिल यादव ने इसका श्रेय अपनी दादी मां शकुंतला देवी को दिया। उन्होंने कहा कि दादी से मिले संस्कार, मार्गदर्शन और आशीर्वाद ने उन्हें हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। निखिल की इस उपलब्धि से गांव के लोग काफी खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें