फोटो: 18रेवाड़ी। सेक्टर-18 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित स्लोगन मेकिंग प्रतियो
रेवाड़ी। शहर के सेक्टर-18 स्थित प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय में शुक्रवार को महाविद्यालय की एनसीसी इकाई की ओर से स्लोगन मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेरा युवा भारत कार्यक्रम के अंतर्गत हुई इस प्रतियोगिता की थीम युवा शक्ति-विकसित भारत था।
इस स्लोगन मेकिंग प्रतियोगिता में एनसीसी विंग के कुल 35 कैडेट्स ने भाग लिया और अति सुंदर व प्रशंसनीय स्लोगन प्रस्तुत किए। प्राचार्या डॉ. ज्योति यादव ने भारत सरकार की स्कीम युवा शक्ति विकसित भारत पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए एनसीसी कैडेट्स को प्रोत्साहित किया। एनसीसी इंचार्ज ज्योति यादव ने बताया कि इस स्लोगन मेकिंग प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ स्लोगन निधि यादव, पायल तथा आशा के रहे।