फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर से नवजात बच्ची का शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। बाईपास के निकट से गुजर रही जवाहर लाल नेहरू नहर के पुल के निकट से मंगलवार को पुलिस ने एक नवजात बच्ची का शव बरामद किया है। नवजात के गले में एक रस्सी भी बंधी हुई मिली है। रस्सी का दूसरा सिरा ईंट से बांधा हुआ था ताकि शव पानी के ऊपर न आ सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच में पता लगा है कि बच्ची का एक-दो दिन पहले ही जन्म हुआ था।
विज्ञापन

पुलिस को नवजात के गले में रस्सी बंधी हुई मिली है, जिसका दूसरा सिरा ईंट से बांधा गया था ताकि शव पानी के ऊपर न आ सके। नहर में पानी कम होने के कारण लोगों का पानी में शव दिखाई दे गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रेवाड़ी नागरिक अस्पताल में भेज दिया है और अज्ञात महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें