रेवाड़ी। गांव आसियाकी पांचौर सांपली स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में नए सत्र की शुरुआत तथा प्रवेश उत्सव मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी बावल राजबाला तथा सीताराम मोहनपंथी आश्रम सांपली महाराज प्रेमदास के सानिध्य में हवन करवाकर किया गया।
सर्वप्रथम विद्यालय परिवार तथा एसएमसी सदस्यों ने महाराज प्रेमदास, राजबाला खंड शिक्षा अधिकारी बावल, तेजपाल सरपंच आसियाकी, अशोक कुमार सरपंच पांचौर, विजय सिंह सरपंच प्रतिनिधि सांपली का विद्यालय आगमन पर फूल मालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान इतिहास प्रवक्ता हरपाल सिंह तथा भौतिक शास्त्र प्रवक्ता सुरेन्द्र सिंह ने विद्यालय के पिछले सत्र का रिपोर्ट कार्ड सभी के सामने रखा। इसमें राज्यस्तरीय गीता प्रश्नोत्तरी में द्वितीय, मंडल स्तर पर विजेता होने के बाद राज्य स्तरीय कानूनी साक्षरता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अगले माह प्रतिस्पर्धा करेगी तथा ज़िला स्तरीय ईको प्रश्नोत्तरी में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त कर रेवाड़ी ज़िले का नाम रोशन किया है।
खण्ड शिक्षा अधिकारी राजबाला ने विद्यालय की उपलब्धियों की सराहना करते हुए नए सत्र में अधिकाधिक विद्यार्थियों का दाखिला करने का ग्रामवासियों से आह्वान किया। विद्यालय प्राचार्या साकार लता ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय आगामी सत्र में और अधिक बच्चों का दाखिला करने तथा श्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर कैलाश भारद्वाज एसएमसी प्रधान, कृष्ण सिंह नंबरदार, इंद्र सिंह, सुभाष पंच, फतेहसिंह पूर्वसरपंच, श्रीनिवास, चिरंजीलाल, सूबेदार मानसिंह, रामेश्वर, ब्रह्मप्रकाश, नीलम आशा वर्कर, सविता आशा वर्कर आदि मौजूद रहे।