रेवाड़ी। शहर के एक निजी स्कूल में श्रीमद देवी भागवत कथा सप्ताह के पांचवें दिन वृंदावन से आए संत श्रीकृष्णानन्द स्वामी महाराज ने कहा कि सांसारिक जीवन से कुछ समय ईश्वर की भक्ति करने से आत्मिक शांति मिलती है।
श्रीकृष्णानंद ने कहा कि मां देवी के तीन रूप सरस्वती, लक्ष्मी और मां कलिका की आराधना से ना केवल व्यक्ति विशेष का अपितु समस्त समाज का कल्याण होता है। स्वामी ने रामायण, भागवत व कृष्ण अवतार के आध्यात्मिक पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए इन कथाओं के पात्रों से प्रेरणा लेने की बात भी कही। पांचवें दिन पार्वती जन्म, शिव-पार्वती विवाह व मां भुवनेश्वरी की कथा के बारे में भी बताया। आयोजन समिति की संयोजिका कमलेश भारती ने महाराज सहित सभी का आभार जताया। कथा सप्ताह का समापन 4 अप्रैल को होगा। समापन अवसर स्कूल परिसर में ही भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्राचार्य दीवान सिंह, सीताराम, रामु भाई, श्याम बिहारी, रत्ना गोयल, महेश गर्ग, उषा रुस्तगी, पूनम शर्मा, मोनिका पंडिता, सुरेश कुमारी, गायत्री यादव, सुनीता देव, कुसुम यादव, गिरिजा भारद्वाज, रजनी बुधिराजा, चंद्रप्रकाश, अंजू नारंग, मृदुला माथुर, यशपाल, सरोज शर्मा, सुरेश कुमार, आर्या सैनी, अभिषेक, नीतू, मधु शर्मा, पूनम यादव, कीर्ति, संजय कुमार, जितेंद्र कुमार, निर्मल, मनीषा, मोनिका नरूला, वन्दना व स्नेहलता आदि रहीं।